धनबाद : CM हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी के विवाह समारोह में शिरकत की और नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने वर-वधू को बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। इस मौके पर उन्होंने नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
Read More : खूंटी में छात्रा सुकर्मणी टूटी को मिला नया कृत्रिम पैर, प्रशासन ने की पहल
ढुल्लू महतो के परिवार से की मुलाकात
विवाह समारोह के दौरान CM ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सगे-संबंधियों से भी बातचीत की। CM ने इस पारिवारिक समारोह में शामिल होकर खुशी जाहिर की और सांसद ढुल्लू महतो के पूरे परिवार को शुभ विवाह की बधाई दी।



