JTET-2026 में गड़बड़ियों से अभ्यर्थी परेशान, सात मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन

रांची : झारखंड में 1 नवंबर को आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) में तकनीकी और मानवीय त्रुटियों को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। परीक्षा में एडमिट कार्ड पर Teacher Type की गड़बड़ी, OMR शीट में बुकलेट सीरीज नहीं भर पाने और ऑनलाइन

JTET-2026

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में 1 नवंबर को आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) में तकनीकी और मानवीय त्रुटियों को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। परीक्षा में एडमिट कार्ड पर Teacher Type की गड़बड़ी, OMR शीट में बुकलेट सीरीज नहीं भर पाने और ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों का मामला सामने आया है। JTET अभ्यर्थियों के अध्यक्ष चंदन कुमार ने इन समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा से जुड़ी विभिन्न त्रुटियों के कारण अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है।

Read More : झारखंड चैम्बर ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, AIIMS और रेल सेवा की मांग

एडमिट कार्ड और OMR शीट में मिली गड़बड़ियां

अभ्यर्थियों के अनुसार, एडमिट कार्ड में Teacher Type को लेकर गड़बड़ी हुई है। वहीं, OMR शीट में बुकलेट सीरीज नहीं भर पाने का मामला भी सामने आया है। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन के दौरान हुई त्रुटियों को लेकर भी अभ्यर्थियों ने शिकायत की है। इन सभी तकनीकी और मानवीय गलतियों को दूर करने की मांग उठाई गई है।

सात मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन

समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर JTET अभ्यर्थियों की ओर से सात मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा गया है। इनमें मंत्री चमरा लिंडा, इरफान अंसारी, हफीजुल अंसारी और संजय यादव समेत अन्य मंत्री शामिल हैं। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा से संबंधित सभी त्रुटियों को दूर करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *