मुर्गा लदा पिकअप वाहन पलटा, ग्रामीण लूटने लगे मुर्गे

सरायकेला: सरायकेला के काला डूंगरी मोड़ पर मंगलवार अहले सुबह मुर्गा लदा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जहां कुछ लोग वाहन पर लदे मुर्गे लूटने लगे। मुर्गे ले जाने को लेकर ग्रामीणों में विवाद बढ़ गया

पिकअप वाहन पलटा

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला: सरायकेला के काला डूंगरी मोड़ पर मंगलवार अहले सुबह मुर्गा लदा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जहां  कुछ लोग वाहन पर लदे मुर्गे लूटने लगे।  मुर्गे ले जाने को लेकर ग्रामीणों में विवाद बढ़ गया और मारपीट तक की नौबत आ गई।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन नंगटासाई से चमारू होते हुए सरायकेला की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5:30 बजे काला डूंगरी मोड़ के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।

also read : झारखंड चैम्बर ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, AIIMS और रेल सेवा की मांग

इसी दौरान कुछ लोगों ने पलटे वाहन से मुर्गे निकालने शुरू कर दिए। आरोप है कि तीन युवक भी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगे।  युवकों ने पिकअप की जाली तोड़कर जबरन मुर्गे निकालने का प्रयास किया।  स्थानीय लोगों के अनुसार, उनमें से एक युवक के पास हथियार था, जिसे दिखाकर वह लोगों को डरा रहा था।

पिकअप के मैनेजर और अन्य लोगों ने जब युवकों को मुर्गे निकालने से रोकने की कोशिश की, तो उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते उनमें हाथापाई और मारपीट होने लगी। इससे घटनास्थल पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी विनय कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

also read : JTET-2026 में गड़बड़ियों से अभ्यर्थी परेशान, सात मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *