विधानसभा के समक्ष रसोइया दीदियों का दो दिवसीय राज्यस्तरीय धरना, 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा

हड़ताल का पहला दिन रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अवसर पर झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ (AICCTU) की ओर से विधानसभा के समक्ष कुटे मैदान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता संघ के राज्य सचिव गीता मंडल

रसोइया दीदियों का दो दिवसीय राज्यस्तरीय धरना,

अपनी भाषा में पढ़ें

हड़ताल का पहला दिन
रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अवसर पर झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ (AICCTU) की ओर से विधानसभा के समक्ष कुटे मैदान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता संघ के राज्य सचिव गीता मंडल ने अध्यक्षता की एवं संचालन कॉमरेड भुंडा बास्की ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मिड डे मील वर्कर्स की सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सरोज चौबे ने मध्याह्न भोजन योजना को एनजीओ के हाथों में सौंपने के फैसले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथों से रोजगार छीनकर कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में काम सौंपना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रसोइया दीदियां वर्षों से विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण काम कर रही हैं, लेकिन सरकार उनके श्रम और अधिकारों की लगातार अनदेखी कर रही है। मोदी सरकार आने के बाद मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह सरकार की श्रम विरोसी नीति साफ है।

धरना के माध्यम से रसोइया दीदियों की 11 सूत्रीय मांगों से संबंधित मांगपत्र सीएम के  नाम नियुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा 

मांगपत्र में प्रमुख रूप से विद्यालयों में कार्यरत रसोइया दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता तब तक न्यूनतम मजदूरी के रूप में कम से कम 42 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान करने तथा तत्काल सम्मानजनक मानदेय के रूप में 10 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा मध्याह्न भोजन योजना को एनजीओ के हवाले करने पर सख्ती से रोक लगाने, रसोइया दीदियों के लिए नियुक्ति नियमावली बनाने, जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा की गारंटी करने की मांग उठाई गई।
अन्य मांगों में दो सेट सूती साड़ी (साया-ब्लाउज सहित) के लिए सालाना 2,000 रुपये भुगतान करने, 60 वर्ष की उम्र सीमा पूरी होने पर रसोइया दीदियों को काम से हटाने पर रोक लगाने और सक्षम रसोइया दीदियों को काम करते रहने देने, विशेष अवकाश एवं मातृत्व अवकाश देने तथा प्रत्येक 25 बच्चों पर एक रसोइया का चयन करने की मांग शामिल है।
कार्यक्रम में झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ (AICCTU) की राज्य महासचिव गीता मंडल ,ऐक्टू के राज्य महासचिव शुभेंदु सेन, सुषमा मेहता,अलावा दिला देवी, देवकी देवी, सावित्री टुडू, लीलावती देवी तथा संगठन के संरक्षक रवींद्र भुईयां, सहित सैकड़ों रसोइया दीदियां शामिल हुईं।
धरना में शामिल रसोइया दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। सभी रसोइया दीदियां 26 नवंबर तक धरनास्थल पर ही डटी रहेंगी। वही गीता मंडल ने कही कि  राज्य भर में रसोइया दीदी दिनों तक अपनी मांग के समर्थन में 4 दिनों तक हड़ताल करेंगे। वही रसोइया संघ के लोगो प्रधानाध्यापकों  से अपील की है कि बच्चे को घर से टिफिन लाने की सूचना देने का आह्वान किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *