विधानसभा का 26वें स्थापना दिवस समारोह :शिबू सोरेन और कांग्रेस नेताओं के संघर्ष से बना झारखंड : राधाकृष्ण किशोर

रांची: विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड के गठन में शिबू सोरेन और कांग्रेस के नेताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के पीछे कई महान नेताओं का

संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह  में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड के गठन में शिबू सोरेन और कांग्रेस के नेताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के पीछे कई महान नेताओं का संघर्ष और दूरदर्शी सोच रही है। सोनिया गांधी और राजीव गांधी सहित कांग्रेस के नेताओं के योगदान को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

संसदीय व्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब कार्यपालिका भी अपनी जिम्मेदारी निभायेगी

मंत्री ने उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित विधायक निरल पूर्ति को बधाई देते हुए कहा कि उनमें ईमानदारी, कर्मठता, प्रभावशाली विचार और जवाबदेही जैसे गुण हैं। जनप्रतिनिधियों को उनसे सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब कार्यपालिका भी अपनी जिम्मेदारी निभायेगी।

विधायिका और कार्यपालिका एक-दूसरे के पूरक

विधायकों के प्रश्नों और प्रस्तावों का समय पर जवाब मिलना चाहिए।  उन्होंने कहा कि विधायिका और कार्यपालिका एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों मिलकर काम करेंगे, तभी झारखंड तेजी से आगे बढ़ेगा।

also read : फैटी लिवर की बढ़ती समस्या के खिलाफ रांची में शुरू होगा कल से जनस्वास्थ्य अभियान : संजय सेठ

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *