श्रावण अधिकमास में शिवमय हुआ रांची का श्री श्याम मंदिर, भव्य महारुद्राभिषेक

रांची : अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आज रविवार को श्रावण अधिकमास के पावन अवसर पर मंदिर में विराजमान शिवलिंग का विधि-विधान से भव्य महारुद्राभिषेक आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन नजर आए।

महारुद्राभिषेक

रांची : अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आज रविवार को श्रावण अधिकमास के पावन अवसर पर मंदिर में विराजमान शिवलिंग का विधि-विधान से भव्य महारुद्राभिषेक आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन नजर आए। महारुद्राभिषेक के अवसर पर भोले बाबा के सभागृह को आकर्षक स्वरूप दिया गया। वहीं, पूरे शिव परिवार का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं के मंत्रोच्चार और “ॐ नमः शिवाय” के जाप से मंदिर परिसर शिवमय हो उठा।

Read More : पीएम मोदी के कार्यक्रम से लाइव जुड़े चिन्मय विद्यालय बोकारो के 350 से अधिक विद्यार्थी

अध्यक्ष ने कराया संकल्प पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला ने सपत्नीक संकल्प पूजन के साथ की। महारुद्राभिषेक का आयोजन कार्यक्रम प्रधान आचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाराज के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल के सभी सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने क्रमवार रुद्राभिषेक में भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन

महारुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद भोले बाबा की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज बंका, राजेश सारस्वत, विवेक ढांढनियां, प्रदीप अग्रवाल, विकास पाडिया, महेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार और नितेश लखोटिया का सहयोग रहा।

Read More : RRB अभ्यर्थियों को राहत, रांची-रामगढ़ समेत चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *