चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के दफ्तर पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कोयला कारोबार से जुड़ी कंपनी को अपना निशाना बनाया है। टंडवा थाना इलाके के होन्हे गांव में बीती रात बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन अपराधियों ने एवीएस कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के दफ्तर

राहुल दुबे गैंग
गैंगस्टर राहुल दुबे

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कोयला कारोबार से जुड़ी कंपनी को अपना निशाना बनाया है। टंडवा थाना इलाके के होन्हे गांव में बीती रात बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन अपराधियों ने एवीएस कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना रात करीब 12:10 बजे की बतायी जा रही है। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी। इधर, घटना के कुछ देर बाद राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

Read More : खूंटी में बिजली के तार की चपेट में आया हाथी, मौके पर हुई मौत

कंपनी का दफ्तर आम्रपाली कोल परियोजना के पीओ कार्यालय और सीआईएसएफ कैंप के पास ही है। घटना के वक्त वहां सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे। कंपनी के मुंशी राजेश प्रसाद ने बताया कि बाइक पर सवार तीनों अपराधी अचानक वहां पहुंचे और दफ्तर को निशाना बनाकर गोलियां बरसाने लगे। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की खबर मिलते ही टंडवा थाना की पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

फायरिंग की घटना के बाद राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। वायरल पत्र में अमन साहू, मयंक सिंह, प्रकाश शुक्ला और राहुल दुबे गैंग का नाम शामिल है। पत्र के माध्यम से अर्श कुमार और आदित्य को सीधे तौर पर धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि जल्द फोन पर संपर्क कर मामले को मैनेज नहीं किया गया, तो अगली बार कंपनी के किसी कर्मचारी, मुंशी या ड्राइवर को निशाना बनाया जाएगा। वायरल पत्र में राज्यभर के कथित अवैध कोयला और बालू कारोबारियों के साथ जमीन कारोबारियों को भी रंगदारी देने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी इस पत्र की प्रामाणिकता की पुलिस जांच कर रही है।

एसपी ने दो से तीन राउंड फायरिंग की पुष्टि की

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने शुरुआती जांच के आधार पर दो से तीन राउंड फायरिंग होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी खुद आधी रात से जांच और कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। टंडवा थाना पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। रंगदारी और धमकी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग तक कोयला ढुलाई का काम

एवीएस कंपनी को एनसीसी लिमिटेड से आम्रपाली कोल परियोजना से शिवपुर साइडिंग तक कोयला ढुलाई का ठेका मिला है। इसी काम के लिए होन्हे गांव में पीओ कार्यालय के पास कंपनी का कार्यालय बनाया गया है। यहां कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था भी है। फायरिंग की घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों में भय का माहौल है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे ठेका कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई या रंगदारी की मांग तो वजह नहीं है। फिलहाल पुलिस ने किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *