दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, मांगे 7 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल

अपनी भाषा में पढ़ें

नई  दिल्ली:  दिल्ली के पूर्व  सीएम आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। आरोपी ने इस संबंध में दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को फोन करने के साथ व्हाट्सएप पर संदेश भी भेजा। संदेश में रकम नहीं देने पर अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या करने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक जरनैल सिंह ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत की। शिकायत के आधार पर मोहाली साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है।

विधायक जरनैल सिंह को फोन और व्हाट्सएप पर मिली धमकी

शिकायत के मुताबिक, 6 नवंबर को विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। इसके बाद उसी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर भी धमकी भरा संदेश भेजा गया। व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश में प्रेषक का प्रोफाइल नाम ‘एच’ दिखाई दे रहा था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और विधायक से कहा कि वह अरविंद केजरीवाल तक सात करोड़ रुपये देने का संदेश पहुंचा दें। आरोपी ने रकम नहीं मिलने की स्थिति में केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की चेतावनी दी।

विधायक के अनुसार, फोन पर दी गई धमकी को व्हाट्सएप संदेश के जरिए भी दोहराया गया। लिखित संदेश में भी सात करोड़ रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई।

जनप्रतिनिधि के माध्यम से केजरीवाल तक पहुंचाई रंगदारी की मांग

जरनैल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उन्हें माध्यम बनाकर अरविंद केजरीवाल तक फिरौती की मांग और जान से मारने की धमकी पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने इस घटना को गंभीर आपराधिक मामला बताते हुए आरोपी के साथ-साथ इस साजिश में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। विधायक ने पुलिस से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द जांच की जाए और धमकी के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

BNS और IT एक्ट की धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मोहाली साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में संबंधित मोबाइल नंबर को जांच के दायरे में लेते हुए आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

also read : खूंटी में बिजली के तार की चपेट में आया हाथी, मौके पर हुई मौत

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *