झारखंड में 12 से 18 नवंबर तक 16 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

चक्रधरपुर : झारखंड में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने 12 से 18 नवंबर तक 16 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। गारपोस-धुतरा स्टेशनों के बीच ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन (टीआरटी) मशीन ब्लॉक

ट्रेनें
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

चक्रधरपुर : झारखंड में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने 12 से 18 नवंबर तक 16 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। गारपोस-धुतरा स्टेशनों के बीच ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन (टीआरटी) मशीन ब्लॉक और राजगांगपुर-धुतरा रेलखंड में टैंपिंग मशीन ब्लॉक के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे इस दौरान रेल पटरियों के रखरखाव और जरूरी तकनीकी कार्य करेगा। इसी वजह से निर्धारित अवधि में 16 ट्रेनें नहीं चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग करने की अपील की है।

Read More : चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के दफ्तर पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

चक्रधरपुर मंडल में क्यों रद्द हुईं ट्रेनें?

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुताबिक, गारपोस और धुतरा स्टेशनों के बीच ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन (टीआरटी) मशीन से काम किया जाएगा। इसके अलावा राजगांगपुर-धुतरा रेलखंड में टैंपिंग मशीन ब्लॉक लिया गया है। इन तकनीकी कार्यों के कारण रेल परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

इन इलाकों के यात्रियों को होगी परेशानी

ट्रेनों के रद्द होने से टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। त्योहार के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को भी वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों की यात्रा प्रभावित होने की आशंका है।

झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू भी रहेगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 18019/18020 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू ट्रेन भी रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *