शादी की जिद से तंग युवक ने की महिला की हत्या, शव को कैनाल में फेंका

जमशेदपुर : जिले परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह कैनाल से 26 जुलाई को बरामद महिला के शव की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल

महिला

जमशेदपुर : जिले परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह कैनाल से 26 जुलाई को बरामद महिला के शव की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया वाहन और घटना से जुड़े अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महिला उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने महिला की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कलियाडीह कैनाल में फेंक दिया।

Read More : RRB अभ्यर्थियों को राहत, रांची-रामगढ़ समेत चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

26 जुलाई को कैनाल में मिला था महिला का शव

सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने रविवार को मीडिया को बताया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 8:20 बजे कलियाडीह कैनाल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच के बाद मृतका की पहचान जुगसलाई के बंगालीपाड़ा निवासी 45 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करने का दावा

जांच के क्रम में पोटका थाना क्षेत्र के छोटा बांदुआ निवासी दासमत बास्के की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि किरण देवी उससे शादी करने की जिद कर रही थीं। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को कलियाडीह कैनाल में फेंक दिया।

स्कूटी, कपड़े और बैग बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी बरामद की है। इसके अलावा घटना के समय पहना गया काला टी-शर्ट, एक गुलाबी रंग का बैग और बैंगनी रंग का छींटदार ट्राउजर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि मामले के खुलासे में DSP सुमीत कुमार, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार तथा SIT में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *