श्री माहेश्वरी सभा रांची के नए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश काबरा बने अध्यक्ष

रांची : श्री माहेश्वरी सभा रांची की आमसभा में रविवार को सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारी मंडल के सदस्यों और पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव पदाधिकारी बजरंग सोमानी, उमाशंकर बियानी और किशोर मंत्री ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों

श्री माहेश्वरी सभा

रांची : श्री माहेश्वरी सभा रांची की आमसभा में रविवार को सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारी मंडल के सदस्यों और पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव पदाधिकारी बजरंग सोमानी, उमाशंकर बियानी और किशोर मंत्री ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। सर्वसम्मति से मुकेश काबरा को अध्यक्ष, मनोज कल्याणी को मंत्री तथा मनोज काबरा (दामा) को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं गोवर्धन प्रसाद भाला उपाध्यक्ष, राजेश सोमानी संगठन मंत्री और श्याम बिहानी संयुक्त मंत्री का दायित्व संभालेंगे।

Read More : JPSC भर्ती घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा, बोले- अफसर बनने का रेट 40 लाख

नई कार्यकारिणी में कई सदस्य शामिल

नई कार्यकारिणी में अंकुर डागा, अभिनव मंत्री, बसंत लखोटिया, विपिन भाला, कैलाश सोमानी (कल्लू), मनीष चितलांगिया, मनीष खटोड़, मनमोहन मोहता, पंकज साबू, राजेंद्र बिड़ला, राम बांगड़, श्यामसुंदर पेड़ीवाल, सौरभ साबू, सुरेश सारडा और सुशील सोढाणी (बिल्लू) को सदस्य बनाया गया है। निर्वाचित मंत्री मनोज कल्याणी ने बताया कि अध्यक्ष मुकेश काबरा ने कार्यकारी मंडल में रमन बोड़ा, दिनेश काबरा, रूपेश भाला, नीरज चितलांगिया और रूपेश काबरा का भी मनोनयन किया है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर में लिफ्ट का उद्घाटन

आमसभा शुरू होने से पहले सभा के अध्यक्ष किशन साबू ने गणेश नारायण साबू चौक स्थित श्री माहेश्वरी सभा द्वारा संचालित प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवनिर्मित लिफ्ट का उद्घाटन किया। यह लिफ्ट स्वर्गीय सीताराम जी फलोड़ की जन्मशताब्दी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों शंभू दयाल फलोड़, स्वर्गीय जुगल किशोर फलोड़ (माहेश्वरी) और संजय फलोड़ माहेश्वरी द्वारा श्री माहेश्वरी सभा को भेंट की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *