देवघर में श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, टेंट सिटी में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बाबा मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण लगभग पूरा हो चुका है। इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम के लिए शहर में

टेंट सिटी

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बाबा मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण लगभग पूरा हो चुका है। इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम के लिए शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस भव्य टेंट सिटी विकसित की जा रही है।

Read More : JPSC भर्ती घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा, बोले- अफसर बनने का रेट 40 लाख

करीब तीन से चार किलोमीटर के दायरे में कोठिया, बाघमारा और शिवलोक परिसर में बड़े पैमाने पर टेंट सिटी तैयार की जा रही है। यहां डुप्लेक्स टेंट, हॉलनुमा टेंट और अन्य आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित ठहरने की सुविधा देना है।

नि:शुल्क और सशुल्क दोनों तरह की सुविधा

टेंट निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे ठेकेदार स्नेहशीष भट्टाचार्य के अनुसार सरकारी टेंटों में श्रद्धालु नि:शुल्क ठहर सकेंगे, जबकि निजी टेंटों में निर्धारित शुल्क पर आवास की व्यवस्था रहेगी। सभी टेंटों में सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

जिला प्रशासन के अनुसार टेंट सिटी में बिजली, पेयजल, शौचालय, बेड और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों और सुरक्षा गार्डों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

होटलों का विकल्प बनेगी टेंट सिटी

स्थानीय लोगों का मानना है कि टेंट सिटी बनने से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को होटलों के महंगे किराए से राहत मिलेगी। विशेषकर बारिश के मौसम को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट और पंडाल श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रावणी मेले के दौरान करीब एक महीने तक टेंट सिटी श्रद्धालुओं के ठहरने का प्रमुख केंद्र रहेगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन की तैयारियां श्रद्धालुओं को कितना बेहतर अनुभव दे पाती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *