जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

रांची : आगामी जगन्नाथपुर रथयात्रा एवं मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग और मौसीबाड़ी परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित

रथयात्रा

रांची : आगामी जगन्नाथपुर रथयात्रा एवं मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग और मौसीबाड़ी परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।

read more : 14वीं JPSC PT में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आयोग कार्यालय का घेराव

निरीक्षण के दौरान डीसी ने रथयात्रा मार्ग का समतलीकरण और साफ-सफाई समय पर पूरी करने, मार्ग से कंकड़ और अन्य अवरोध हटाने तथा पूरे रूट को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रथ संचालन और श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। डीसी ने विद्युत विभाग को रथयात्रा मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील भी की। मौसीबाड़ी परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने टेंट व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी पुलिस वॉच टावरों को पूरी तरह कार्यशील रखने और प्रत्येक वॉच टावर पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के डिवाइडर पर किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगाने का भी निर्देश दिया, ताकि यातायात और भीड़ नियंत्रण प्रभावित न हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, सदर एसडीओ कुमार रजत, एडीएम (विधि-व्यवस्था) धनंजय, डीएसपी हटिया नीरज कुमार, संबंधित थाना प्रभारी तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *