पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद और पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पिता-पुत्री ने अलग-अलग आवेदन देकर संबंधित थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
also read :कोडरमा-गिरिडीह रोड पर भीषण हादसा, दो की मौत
सुनील कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय चन्द्रदेव सिंह, ग्राम कुडीह, थाना छतरपुर ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि उनका विपक्षियों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद और पुरानी दुश्मनी चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षीगण लाठी-डंडा और हथियार लेकर उनके खेत पर पहुंचे तथा जबरन भूमि पर कब्जा करने लगे। जब सुनील कुमार सिंह ने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने के लिए उनकी माँ इन्दु देवी और पुत्री नेहा कुमारी भी मौके पर पहुंचीं, जिनके साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जाते-जाते विपक्षियों ने दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
also read ;परिसीमन का राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया समर्थन
दूसरी ओर, नेहा कुमारी, उम्र 25 वर्ष, पुत्री गणेश सिंह, ग्राम नेतुडीह, थाना छतरपुर ने महिला थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि विपक्षीगण दिन में करीब 11:00 बजे लाठी-डंडा लेकर उनके आवासीय मकान पर आ धमके और उनके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करने लगे। नेहा कुमारी के अनुसार, जब उनके पिता सुनील कुमार सिंह उन्हें बचाने के लिए आगे आए तो विपक्षियों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
दोनों आवेदनों में पीड़ितों ने थाना प्रभारी से विपक्षियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
also read :झारखंड को मिल सकती हैं 7 नई लोकसभा सीटें, ST-SC आरक्षण में भी बदलाव संभव


