मिड-डे मील से हटेंगी ये 4 सब्जियां, शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

मानसून सक्रिय होने के बीच राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में संचालित मिड-डे मील योजना के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।
मिड-डे मील

पटना : बिहार में मानसून सक्रिय होने के बीच राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने बरसात के मौसम में कुछ विशेष सब्जियों के उपयोग पर रोक लगाने का फैसला किया है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

Read More : राजधानी के पार्कों में खुलेंगी 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें, जीविका और स्मार्ट सिटी की नई पहल

नई व्यवस्था के तहत सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बनने वाले मिड-डे मील में अब बैंगन, भिंडी, पत्ता गोभी और सभी प्रकार के पत्तेदार साग का उपयोग नहीं किया जाएगा। इनके स्थान पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताजी, स्वच्छ और सुरक्षित मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है।

सभी जिलों को जारी किए गए निर्देश

शिक्षा विभाग ने यह आदेश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) को भेजा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बरसात के मौसम में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को रसोईघर की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, ताजी सब्जियों के उपयोग और भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More : सीवान में ईओयू की बड़ी कार्रवाई, उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर रेड

मानसून में बढ़ता है संक्रमण का खतरा

शिक्षा विभाग के अनुसार, बारिश के मौसम में पत्तेदार और कुछ हरी सब्जियों में कीड़े, बैक्टीरिया और अन्य संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। यदि इनकी सही तरीके से सफाई नहीं की जाए तो बच्चों में फूड प्वाइजनिंग, पेट संबंधी संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसी वजह से एहतियात के तौर पर इन सब्जियों को फिलहाल मिड-डे मील के मेन्यू से हटाया गया है।

स्थानीय और ताजी सब्जियों को मिलेगी प्राथमिकता

नई गाइडलाइन के तहत विद्यालयों में ऐसी मौसमी सब्जियों का उपयोग किया जाएगा जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध, ताजी और अपेक्षाकृत सुरक्षित हों। विभाग ने भोजन तैयार करने से पहले खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने और स्वच्छ पेयजल का उपयोग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

Read More : रांची रथ यात्रा से पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा ने परखी सुरक्षा, दिए सख्त निर्देश

स्कूलों का होगा नियमित निरीक्षण

जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी विद्यालय में गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *