रांची रथ यात्रा से पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा ने परखी सुरक्षा, दिए सख्त निर्देश

राजधानी रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर रथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।
डीजीपी

रांची : राजधानी रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर रथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर और रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

Read More : जामताड़ा अस्पताल में एक रात में दो मरीजों की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

डीजीपी ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने रांची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन दल और त्वरित कार्रवाई के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

Read More : बाबाधाम की संवरेगी तस्वीर, अयोध्या की तर्ज पर 30 एकड़ में बनेगा भव्य कॉरिडोर

मंदिर समिति से भी लिया फीडबैक

डीजीपी ने निरीक्षण के बाद मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनके सुझाव भी सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपयोगी सुझावों को अमल में लाया जाए, ताकि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश

डीजीपी ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी, ड्रोन कैमरों के उपयोग और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रांची एसएसपी, सिटी एसपी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीजीपी को रथ यात्रा के लिए तैयार की गई सुरक्षा योजना की विस्तृत जानकारी भी दी।

Read More : झारखंड पुलिस में 153 आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा पर नौकरी, डीजीपी का बड़ा फैसला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *