पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज की बैठक, परमाणु ऊर्जा और रक्षा सहयोग को मिली नई रफ्तार

पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को व्यापक द्विपक्षीय वार्ता के बाद परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा, रक्षा, साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अहम समझौतों को अंतिम रूप दिया।
पीएम

कैनबरा : पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को व्यापक द्विपक्षीय वार्ता के बाद परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा, रक्षा, साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अहम समझौतों को अंतिम रूप दिया। दोनों नेताओं ने शांतिपूर्ण, स्थिर और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया।

Read More : टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज, ईडी का बड़ा ऐक्शन

बैठक के बाद दोनों देशों ने सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा संबंधों पर संयुक्त बयान और साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग के लिए एक नया खाका भी जारी किया।

यूरेनियम आपूर्ति और रक्षा सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में हुए समझौते से ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की वाणिज्यिक आपूर्ति का रास्ता खुलेगा, जिससे देश की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा नवोन्मेष गलियारे, समुद्री सुरक्षा, पोत निर्माण, जहाजों की मरम्मत और आपूर्ति श्रृंखलाओं में भी सहयोग बढ़ाएंगे। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा नौवहन की स्वतंत्रता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Read More : रांची रथ यात्रा से पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा ने परखी सुरक्षा, दिए सख्त निर्देश

अल्बनीज बोले- भारत सबसे अहम रणनीतिक साझेदारों में

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और महत्वपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा समझौते से भारत को यूरेनियम निर्यात आसान होगा, जिससे गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश सुरक्षा, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करेंगे। साथ ही रणनीतिक समन्वय, संयुक्त रक्षा अभ्यास और दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी संचालन क्षमता को भी मजबूत किया जाएगा।

Read More : झारखंड पुलिस में 153 आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा पर नौकरी, डीजीपी का बड़ा फैसला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *