रांची के माहेश्वरी भवन में तीन दिवसीय मॉनसून मेला, पोस्टर हुआ जारी

माहेश्वरी महिला समिति की ओर से तीन दिवसीय मॉनसून मेला का आयोजन 27, 28 और 29 जुलाई को अपर बाजार सेवा सदन पथ स्थित माहेश्वरी भवन में किया जाएगा। मेले को लेकर गुरुवार को समिति के सदस्यों ने माहेश्वरी भवन में पोस्टर का विमोचन किया।
मॉनसून मेला

रांची : माहेश्वरी महिला समिति की ओर से तीन दिवसीय मॉनसून मेला का आयोजन 27, 28 और 29 जुलाई को अपर बाजार सेवा सदन पथ स्थित माहेश्वरी भवन में किया जाएगा। मेले को लेकर गुरुवार को समिति के सदस्यों ने माहेश्वरी भवन में पोस्टर का विमोचन किया।

Read More : रांची के अटल वेंडर मार्केट में री-लॉटरी का विरोध, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

समिति की रश्मी मालपानी ने बताया कि मेले का शुभारंभ रांची की मेयर रोशनी खलखो करेंगी। इस आयोजन में लगभग 50 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां कोलकाता, जयपुर, आगरा समेत विभिन्न शहरों से आने वाली महिला उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे कई आकर्षक उत्पाद

मॉनसून मेले में डिजाइनर ज्वैलरी, आकर्षक एक्सेसरीज़, हैंडबैग, फुटवियर, बच्चों के कपड़े, लड्डू गोपाल की पोशाक, राखी सहित कई अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को एक ही स्थान पर कई तरह के उत्पाद उपलब्ध होंगे।

स्थानीय महिला उद्यमियों को मिलेगी प्राथमिकता

समिति ने बताया कि इस मेले में स्थानीय महिला उद्यमियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का बेहतर अवसर मिल सके। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में भारती चितलांगिया, विनीता बिहानी, रंजू मालपानी, कविता सोमानी, विजयश्री साबू, बिमला फ्लोर सहित समिति की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Read More : रांची में 518 वेंडर मार्केट का होगा आवंटन, 18 जुलाई को ई-लॉटरी आयोजित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *