बड़ागांई-बूटी का देवोत्थान जतरा मेला हर्षोउल्लाहास के साथ सम्पन्न

रांची: देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में बड़ागांई-बूटी स्थित देवोत्थान धाम परिसर में ऐतिहासिक जतरा मेला का आयोजन शनिवार को 2:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक किया गया। मुख्य पुजारी रवि पहान, मेला का शुभारम्भ स्वच्छता व पेयजल मंत्री योगेंद्र महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,

देवोत्थान जतरा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में बड़ागांई-बूटी स्थित देवोत्थान धाम परिसर में ऐतिहासिक जतरा मेला का आयोजन शनिवार को  2:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक किया गया।  मुख्य पुजारी रवि पहान, मेला का शुभारम्भ स्वच्छता व पेयजल मंत्री योगेंद्र महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विहिप के क्षेत्र मंत्री व मेला के संरक्षक डॉ बिरेन्द्र साहु, मुख्य संरक्षक डॉ रुद्र नारायण महतो,अध्यक्ष नेपाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पहान, सचिव प्रेम लोहरा, कोषाध्यक्ष अजय महतो, मीडिया प्रभारी शेखर कुमार साहू आदि ने भगवान शिव का पूजा अर्चना कर किया।
जहां मेला में मुख्य रूप से बड़ागांई, मुंडा टोली, बांध गाड़ी, किशुनपुर, खिजूर टोली, बूटी, महुरम टोली, खूँटी सहित कई जगह के नृतक दल अपने अपने खोड़ा के साथ पारम्परिक वेशभूषा व वाद्ययन्त्रों से घंटों नृत्यगान कर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किये। वहीं युवा युवतियों ने आर्केस्ट्रा पार्टी के गायन पर थिरकते देखे।

झारखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर है। जतरा मेला

इस अवसर पर स्वच्छता व पेयजल मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा झारखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर है। जतरा मेला में नृतक दल अपनी झारखण्ड की पहचान को प्रदर्शित करते हैं।
पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा जतरा मेला झारखण्ड की परम्परा का महत्वपूर्ण अवसर होता है जो फसल की कटाई प्रारम्भ का महोत्सव होता है।
विहिप के क्षेत्र मंत्री व मेला के संरक्षक डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा देवोत्थान एकादशी के पावन बेला में बड़ागांई देवोत्थान धाम परिसर पर 1930-31 से प्रतिवर्ष लगाया जाता है, इसे जूठन कबीरज, मुकुल पहान आदि ने प्रारम्भ किया था। उन्होंने कहा आज से इस क्षेत्र में मांगलिक कार्य प्रारम्भ करते हैं। संस्था के अध्यक्ष   नेपाल महतो, प्रेम लोहरा, अजय महतो व मिथलेश महतो ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
भाजपा नेता रणधीर चौधरी, सदर थाना प्रभारी कुलदीप प्रसाद, पार्षद अमित मुंडा, पार्षद अवधेश बैठा, मुख्य संरक्षक डॉ रुद्र नारायण महतो, संरक्षक डॉ बिरेन्द्र साहु,अध्यक्ष नेपाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पहान,  प्रेम लोहरा, अजय महतो, शेखर कुमार साहू, मिथिलेश खलखो, बालसाय महतो, विनोद महतो, महेंद्र मुंडा, बनु पहान, कैलाश महतो, संजय महतो, महावीर पहान, पार्षद मोनिका खलखो, उपाध्यक्ष मिथिलेश खलखो, सुजीत महतो, राजेंद्र करमाली, अंतु तिर्की आदि  विशेष रूप से उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *