सीएम आवास पहुंचे नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर सैकड़ों माध्यमिक आचार्य अभ्यर्थी

रांची: माध्यमिक आचार्य के पद पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर आज शनिवार को सैकड़ों शिक्षक सीएम आवास पहुंचे। जहां अभ्यर्थियों की सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने सीएम आवास में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

माध्यमिक आचार्य अभ्यर्थी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: माध्यमिक आचार्य के पद पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर आज शनिवार को सैकड़ों शिक्षक सीएम आवास पहुंचे। जहां अभ्यर्थियों की सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने सीएम आवास में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

also read : हेमंत सोरेन से मिले सिख समाज के प्रतिनिधि, प्रकाश पर्व का दिया न्योता

ज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने बताया कि इस परीक्षा में करीब एक लाख फार्म भरा गया था। इसमें 90 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

छात्रों ने बताया कि माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का नोटिफिकेशन फरवरी 2025 में जारी किया गया था। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से परीक्षा आयोजित की गई। जनवरी 2026 में परीक्षा हुई और मई में परिणाम प्रकाशित किया गया था  इसके बाद जून में दस्तावेज सत्यापन और जुलाई में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। अभ्यर्थियों को 15 अगस्त को नियुक्ति पत्र देने की सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से उनमें नाराजगी है।

also read : जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा रैली, DC राजीव रंजन ने दिया जागरूकता संदेश 

इस नियुक्ति परीक्षा के तहत कुल 1373 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 877 अभ्यर्थियों को सफलता मिली। परीक्षा का केंद्र केवल रांची में बनाया गया था और सभी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ली गई थीं। यह परीक्षा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए माध्यमिक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

झारखंड में पहली बार क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं के लिए इस तरह की नियुक्ति परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें करीब 19 भाषाओं को शामिल किया गया था। अभ्यर्थियों ने बताया कि संथाली भाषा में एसटी वर्ग के लिए 21 और सामान्य वर्ग के लिए 34 सीटें निर्धारित थीं।

अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बिना देरी किए नियुक्ति पत्र जारी किया जाए, ताकि सफल अभ्यर्थियों को जल्द नौकरी मिल सके।

also read : गिरिडीह उपचुनाव : झारखंड सुशासन पार्टी का घोषणापत्र जारी

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *