गिरिडीह उपचुनाव : झारखंड सुशासन पार्टी का घोषणापत्र जारी

गिरडीह: झारखंड के गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति पारा चढ़ना शुरु हो गया है। इस बीच झारखंड सुशासन पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में सुशासन की स्थापना, मैया-भैया सम्मान योजना, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के खिलाफ आवाज

सुशासन पार्टी का घोषणापत्र जारी

अपनी भाषा में पढ़ें

 गिरडीह: झारखंड के गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति पारा चढ़ना शुरु हो गया है।  इस बीच झारखंड सुशासन पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में सुशासन की स्थापना, मैया-भैया सम्मान योजना, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करने, उच्च शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर तबके तक सुलभ कराने समेत कई घोषणाएं की गई हैं।  हालांकि पार्टी का सबसे अनोखा चुनावी वादा युवाओं को एक सप्ताह के लिए विधायक बनाने की योजना है, जिसने चुनावी चर्चा को नया विषय दे दिया है।

पार्टी की ओर से जारी इस अनोखे मॉडल को शिक्षाविद डॉ. संजीव सिन्हा ने शैडो एमएलए (Shadow MLA) का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वे विधायक निर्वाचित होते हैं तो अपने कार्यकाल के दौरान सैकड़ों युवाओं को विधायक बनने और जनप्रतिनिधि के रूप में काम करने का अवसर प्रदान करेंगे। इस योजना के तहत प्रत्येक युवा को एक सप्ताह के लिए विधायक की जिम्मेदारी दी जाएगी। एक सप्ताह पूरा होने के बाद दूसरे युवा को यह अवसर मिलेगा। इस तरह पूरे विधायक कार्यकाल के दौरान युवाओं को बारी-बारी से जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विधायक को मिलने वाले वेतन को इस व्यवस्था के तहत युवाओं के बीच वितरित किया जाएगा

डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल युवाओं को विधायक की कुर्सी पर बैठाना नहीं, बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से सीधे जोड़ना है।  इसके तहत युवाओं को क्षेत्र की समस्याओं को समझने, जनता के मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विधायक को मिलने वाले वेतन को इस व्यवस्था के तहत युवाओं के बीच वितरित किया जाएगा। उनका मानना है कि इस पहल से राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए नई सोच और नए विचार सामने आएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *