हेमंत सोरेन को 3,044 युवाओं के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का न्योता

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम को सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित 3,044 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। समारोह का आयोजन 23 नवंबर को रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में निर्धारित है।

Read More : हेमंत सोरेन से मिले सिख समाज के प्रतिनिधि, प्रकाश पर्व का दिया न्योता

3,044 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

सीएम से मुलाकात के दौरान अधिकारियों और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। सीएम कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह को लेकर जारी जानकारी के अनुसार, इसमें 3,044 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

सीएम से मुलाकात करने वालों में प्रेझा फाउंडेशन के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मिनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय भी शामिल थे। इस दौरान विभागीय सचिव कृपानंद झा और अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *