सीएम हेमंत सोरेन ने एनटीपीसी हादसे पर जताया शोक, घायलों के समुचित इलाज व प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का निर्देश

चतरा: चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी नोर्थ कर्णपूरा सुपर थर्मलपावर प्रोजेक्ट में हुए हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और हादसे से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का

सीएम हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा: चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी नोर्थ कर्णपूरा सुपर थर्मलपावर प्रोजेक्ट में हुए हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और हादसे से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

also read :रांची में RIMS जमीन घोटाले में 6 पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि चतरा स्थित एनटीपीसी में हुई दुर्घटना में जनहानि की खबर अत्यंत दुखद है, इस हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बताया कि जिला प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।

सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही हादसे से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सीएम ने मारांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

also read: जीएसटी घोटाला : हाईकोर्ट का शिवकुमार देवड़ा को बेल देने से इनकार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *