बिहार में दिनदहाड़े लुटेरों ने कैमरे के सामने लूट लिए 40 करोड़ रुपये के गहने

बिहार: बेतिया जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सैनको गोल्ड एंड डायमंड नामक ज्वैलरी शॉप में बुधवार दोपहर में दिन दहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, लुटेरे क़रीब

लूट लिए 40 करोड़ रुपये के गहने

अपनी भाषा में पढ़ें

बिहार: बेतिया जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सैनको गोल्ड एंड डायमंड नामक ज्वैलरी शॉप में बुधवार दोपहर में दिन दहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, लुटेरे क़रीब 6 से 8 संख्या की में थे। लुटेरों की हांथ में बंदूकें सहित अन्य हथियार थें, इसके दम पर शॉप में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। शॉप के कुछ कर्मियों का कहना है कि लुटेरों ने सबकुछ लूट लिया है। दुकान में रखी लगभग सभी ज्वैलरी लूट ली गई और साथ ही सारे कैश भी लूटकर लुटेरे फरार हो गए हैं।

लुटेरों ने कहा-हम वापस आएंगे
जानकारी के मुताबिक, ज्वेलरी शॉप में घुसे सभी बदमाशों के हाथ में हथियार थे। उन्होंने शॉप के कर्मचारियों को पिस्तौल की नोंक पर बंधक बनाया और दुकान के सभी सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी लेकर फरार हो गए। कर्मचारियों का दावा है कि बदमाश दुकान में रखे लगभग सभी गहने और कैश लूटकर ले गए हैं, उनके मुताबिक लूटी गई संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। भागते हुए लुटेरों ने कहा-हम वापस आएंगे। उनकी धमकी के बाद ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों के बीच दहशत व्याप्त है। इसके साथ बिहार की कानुन व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

also read : गिरफ्तार छह अधिकारियों की कोर्ट में पेशी, भेज गए जेल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *