रांची: रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार 6 अधिकारियों को बुधवार को विजिलेंस की विशेष अदालत में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गयाI
गिरफ्तार अधिकारियों में तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन, तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी, अविनाश कुमार, राहुल कुमार चौबे, तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं. एसीबी ने मंगलवार को इन सभी को गिरफ्तार किया था।
इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोप है कि रिम्स के लिए अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन को हड़पने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की गई और जमीन को निजी संपत्ति के रूप में दर्शाया गया। मामले में एसीबी की जांच जारी है।
also read : झारखंड समेत सात राज्यों में अब 22 दिसंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची





