रांची: हुटुप गौशाला में बुधवार को समाजिक एवं सेवाभावी संस्था ‘दादी छाया’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी पुनीत कुमार पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि राजेश गुप्ता (एमडी, मेघा डेयरी) ने दीप प्रज्वलन एवं दादी जी के दरबार पर पुष्प चढ़ाकर किया।
संस्था के अध्यक्ष सुशील केडिया द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को स्वागतः कर कार्यक्रम की शुरुआत की संस्था के संरक्षक प्रदीप राजगढ़ियाने दादी छाया का परिचय सभा के समक्ष बताया कार्यक्रम का सफल संचालन बिजय खोवाल ने किया धन्यवाद या संरक्षक रवि चौअरी ने किया।
संस्था के शुभारंभ के अवसर पर मेगा चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन नागरमल मोदी सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं लाेगेां ने अपना ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय एवं दांतों से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुनीत कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि दादी छाया संस्था की शुरुआत एक बहुत ही अच्छी एवं सकारात्मक सोच के साथ की गई है। समाजसेवा के इस पुनीत उद्देश्य को लेकर संस्था निरंतर आगे बढ़े और जरूरतमंद लोगों की सेवा करे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।
वहीं, विशिष्ट अतिथि राजेश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में संस्था की सोच की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में अधिकांश लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं, लेकिन दादी छाया की सोच इससे बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक है।
संस्था का मूल मंत्र “सबसे ज्यादा मुझसे ले, मुझसे ज्यादा सबको दे” समाज के प्रति समर्पण, सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाता है। उन्होंने इस विचारधारा को समाज के लिए अत्यंत सराहनीय बताते हुए संस्था को शुभकामनाएं दीं।





