झारखंड में दिसंबर तक 90 जोड़ी ट्रेनें रद्द, टाटानगर की 19 जोड़ी प्रभावित

जमशेदपुर : झारखंड में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। चक्रधरपुर रेल मंडल में तकनीकी कार्यों और झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड के विस्तार के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इसके चलते बुधवार को कोल्हान क्षेत्र की पांच जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, दिसंबर

ट्रेनें
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : झारखंड में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। चक्रधरपुर रेल मंडल में तकनीकी कार्यों और झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड के विस्तार के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इसके चलते बुधवार को कोल्हान क्षेत्र की पांच जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों में चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली 90 जोड़ी ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया गया है। इनमें टाटानगर से संबंधित 19 जोड़ी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग और गंतव्य में बदलाव किया गया है। ऐसे में टाटानगर और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read More : पलामू में यात्री बस से 24 पेटी अवैध शराब बरामद, ड्राइवर-कंडक्टर हिरासत में

आज पांच जोड़ी मेमू ट्रेनें नहीं चलेंगी

चक्रधरपुर रेल मंडल में मशीन ब्लॉक और तकनीकी कार्यों के कारण बुधवार को कोल्हान क्षेत्र की पांच जोड़ी मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन ट्रेनों के अप और डाउन दोनों दिशाओं में परिचालन नहीं होगा। रद्द रहने वाली ट्रेनों में टाटानगर-आदित्यपुर-गुवा मेमू, टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू, टाटानगर-गुवा-टाटानगर मेमू, टाटानगर-राउरकेला मेमू और झारग्राम-धनबाद मेमू शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से कोल्हान के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दैनिक यात्रियों को भी परेशानी होगी। इससे पहले मंगलवार को हावड़ा-इस्पात एक्सप्रेस के साथ टाटानगर से चलने वाली इतवारी, बिलासपुर और हटिया एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहा था।

झारसुगुड़ा यार्ड विस्तार से 90 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित

झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड के विस्तार कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली 90 जोड़ी ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें टाटानगर से संबंधित 19 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, इतवारी एक्सप्रेस 29 नवंबर और एक से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी। हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 26 और 28 नवंबर के अलावा 3, 5, 12 और 14 दिसंबर को नहीं चलेगी। वहीं, हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस 11 से 18 दिसंबर और हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 12 से 17 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

दिसंबर में इन प्रमुख ट्रेनों का परिचालन भी रहेगा बंद

दिसंबर में कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। टाटानगर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4 से 8 दिसंबर और 15 व 16 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा संतरागाछी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 5 से 14 दिसंबर तक, हावड़ा-जगदलपुर कोरापुट एक्सप्रेस 12 से 16 दिसंबर तक और कामाख्या-मुंबई कर्मभूमि साप्ताहिक एक्सप्रेस 8, 12 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह रानी कमलापति-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस 9 और 10 दिसंबर को, शालीमार-भुज एक्सप्रेस 5, 8, 12, 13 और 15 दिसंबर को तथा बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को नहीं चलेगी। शालीमार-मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 और 16 दिसंबर को रद्द रहेंगी। उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 12 और 13 दिसंबर को नहीं चलेगी। वहीं, हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस 7, 8 और 14 से 17 दिसंबर तक तथा हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 14 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी। संतरागाछी-हुजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन भी 14 और 16 दिसंबर को प्रभावित रहेगा।

कई ट्रेनों के रूट और गंतव्य में भी बदलाव

झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में विस्तार कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे टाटानगर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। उत्कल एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 से 7 दिसंबर और 14 दिसंबर को टाटानगर नहीं आएगी। इस दौरान ट्रेन झारसुगुड़ा से कटक और संबलपुर होकर चलेगी। इसके अलावा 6 से 15 दिसंबर तक भी इस ट्रेन के टाटानगर नहीं आने की सूचना दी गई है। टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 11 से 15 दिसंबर तक और यशवंतपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 13 दिसंबर को चाईबासा होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। दूसरी ओर, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 और 29 नवंबर तथा 4 से 16 दिसंबर तक दुर्ग की जगह राउरकेला स्टेशन से ही अप और डाउन दिशा में परिचालित होगी।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

लगातार ट्रेनों के रद्द होने और रूट में बदलाव के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी। खासकर दिसंबर में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। टिकट बुक करने या स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित तारीख पर अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जरूर प्राप्त कर लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *