राहुल दुबे गैंग से जुड़ा शिवराज राम रामगढ़ मुठभेड़ में घायल, 4 पिस्टल और 80 कारतूस बरामद

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित पुराना सेंट्रल स्कूल के पास पुलिस और एक आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में शिवराज राम उर्फ शिवा डोम घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
रामगढ़ मुठभेड़
हथियार बरामदगी के दौरान हुई फायरिंग

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित पुराना सेंट्रल स्कूल के पास पुलिस और एक आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में शिवराज राम उर्फ शिवा डोम घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के बाद हथियार बरामदगी के दौरान यह मुठभेड़ हुई।

Read More : रांची में 6 जुलाई से राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप, 438 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

रामगढ़ के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मीडिया को बताया कि रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरफ्तार अपराधी शिवा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में रामगढ़ में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने चार हथियार खरीदने की बात स्वीकार की और बताया कि दो हथियार एक दोस्त के पास तथा दो अन्य उसने छिपाकर रखे हैं।

हथियार बरामदगी के दौरान हुई फायरिंग

एसपी के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए पुलिस टीम आरोपी को लेकर गई थी। इसी दौरान शिवराज ने कथित तौर पर पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई, जिसमें शिवराज के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Read More : झारखंड की नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट तैयार, निवेश बढ़ाने के लिए मांगे गए सुझाव

कई गिरोहों से जुड़े होने का आरोप

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिवराज राम पहले राहुल दुबे और श्रीवास्तव गिरोह के लिए काम कर चुका है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल के दिनों में उसके प्रिंस खान गिरोह के संपर्क में होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, वह 14 मई को जेल से रिहा हुआ था।

शिवराज की निशानदेही पर कुज्जू थाना क्षेत्र के तोपा इलाके में छापेमारी की गई। वहां आरिज आलम के पास से दो पिस्टल और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, शिवराज के कब्जे से दो पिस्टल और 59 जिंदा कारतूस मिले। इस तरह पूरी कार्रवाई में पुलिस ने चार पिस्टल और कुल 80 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

फिलहाल पुलिस बरामद हथियारों की फोरेंसिक और तकनीकी जांच करा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किन घटनाओं में हुआ और इनके पीछे हथियार आपूर्ति का नेटवर्क कौन संचालित कर रहा था। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

Read More : रांची में शुरू हुआ ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर, झारखंड-बिहार के मरीजों को मिलेगी राहत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *