रांची में शुरू हुआ ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर, झारखंड-बिहार के मरीजों को मिलेगी राहत

रांची : झारखंड और बिहार के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। रांची में शनिवार को ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर का उद्घाटन देश के प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. सुरेश एच. आडवाणी ने किया। इस अवसर पर ऑर्किड मेडिकल सेंटर के

कैंसर सेंटर

रांची : झारखंड और बिहार के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। रांची में शनिवार को ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर का उद्घाटन देश के प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. सुरेश एच. आडवाणी ने किया। इस अवसर पर ऑर्किड मेडिकल सेंटर के चेयरमैन डॉ. एस. सी. जैन, निदेशक सिद्धांत जैन, अनंत जैन, आकाश अडुकिया, राजकुमार अग्रवाल सहित कई चिकित्सक, प्रबंधन टीम के सदस्य और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Read More : झारखंड की नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट तैयार, निवेश बढ़ाने के लिए मांगे गए सुझाव

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेश एच. आडवाणी ने कहा कि यह केंद्र झारखंड और बिहार के कैंसर मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को अपने ही राज्य में बेहतर उपचार मिल सकेगा।

आधुनिक उपचार की मिलेंगी सुविधाएं

ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा के नेतृत्व में डॉ. अजय सिंघल और अन्य अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देंगे। केंद्र में मरीजों के लिए टार्गेटेड थेरेपी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, स्कैल्प कूलिंग सिस्टम, डे-केयर इन्फ्यूजन और विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजी परामर्श जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा प्रशिक्षित नर्सिंग और तकनीकी स्टाफ की सेवाएं भी मरीजों को मिलेंगी, ताकि उपचार की पूरी प्रक्रिया बेहतर तरीके से संचालित हो सके।

Read More : रांची में 6 जुलाई से राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप, 438 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

जरूरतमंद मरीजों को भी मिलेगी सहायता

संस्थान ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ भी सहयोग स्थापित किया है। संस्थान का उद्देश्य कैंसर मरीजों को एक ही स्थान पर समय पर जांच, विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार की समग्र सुविधा उपलब्ध कराना है।

Read More : रांची में गुरु नानक सेवक जत्था ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे रेनकोट, चेहरों पर दिखी खुशी

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *