रांची में गुरु नानक सेवक जत्था ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे रेनकोट, चेहरों पर दिखी खुशी

रांची : गुरु नानक सेवक जत्था ने रविवार को रांची जिले के नगड़ी गांव अंतर्गत पांडु बस्ती में सेवा अभियान चलाकर जरूरतमंद बच्चों के बीच रेनकोट वितरित किए। वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। जत्था

गुरु नानक

रांची : गुरु नानक सेवक जत्था ने रविवार को रांची जिले के नगड़ी गांव अंतर्गत पांडु बस्ती में सेवा अभियान चलाकर जरूरतमंद बच्चों के बीच रेनकोट वितरित किए। वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। जत्था के सदस्य चार पहिया वाहन से वितरण सामग्री लेकर दोपहर करीब तीन बजे पांडु बस्ती पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को एक स्थान पर एकत्रित किया गया और उन्हें रेनकोट वितरित किए गए। रेनकोट मिलने की जानकारी मिलते ही बच्चे अनुशासित ढंग से कतार में खड़े हो गए और बारी-बारी से जत्था के सदस्यों के हाथों से रेनकोट प्राप्त किए। रेनकोट मिलने के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया।

Read More : रांची सिटीजन फोरम ने 47 वार्ड पार्षदों से की मुलाकात, विकास कार्यों और फंड की कमी पर उठाए सवाल

हर महीने चलाया जाता है सेवा अभियान

संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरु नानक सेवक जत्था पिछले कई वर्षों से हर महीने दूरदराज की बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण करता आ रहा है। अभियान के तहत कॉपी, किताब, पेंसिल, टिफिन बॉक्स, जूते, चप्पल, कपड़े, कंबल और छाते जैसी उपयोगी सामग्री वितरित की जाती है। उन्होंने बताया कि संस्था अनाथ आश्रमों में जाकर बच्चों के लिए उनकी पसंद के व्यंजन भी उपलब्ध कराती है। इसके अलावा समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाता है।

Read More : पुंदाग के श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भक्ति का संगम, 273वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु

इन सदस्यों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई, करण अरोड़ा, पीयूष मिड्ढा, विशेष काठपाल, इनिश काठपाल, वंश डावरा, रूद्र गिरधर, कृष मिड्ढा, गीत सचदेवा, अमन डावरा, हर्ष सरदाना, गीतांशु तेहरी, विन्नी खत्री, राकेश घई, रितिक काठपाल, रॉनित मुंजाल, वरुण गेरा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read More : विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने खूंटी में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 120 से ज्यादा लोगों को मिला लाभ

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *