रांची के मांडर में डालसा का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, NDPS Act की दी जानकारी

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने शनिवार को मांडर प्रखंड के करगे गांव में डॉन अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम माननीय न्यायामूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश तथा सदस्य सचिव कुमारी रंजना

डालसा

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने शनिवार को मांडर प्रखंड के करगे गांव में डॉन अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम माननीय न्यायामूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश तथा सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त सह अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा सचिव राकेश रौशन भी मौजूद रहे।

Read More : दुमका में जहरीले फल के बीज खाने से एक दर्जन बच्चे बीमार, छह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

कार्यक्रम में पीएलवी सुमन ठाकुर, बिनीता कुमारी, सोनी कुमारी, कालेंदर गोप, सोनु कुमार सहित अन्य लोगों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

NDPS Act और कानूनी सहायता की दी जानकारी

पीएलवी सुमन ठाकुर ने उपस्थित लोगों को NDPS Act के तहत लागू प्रावधानों और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में सजा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रांची के रिनपास और सीआईपी में लीगल एड क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं, जहां नशा मुक्ति केंद्रों में पीएलवी लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराते हैं।

Read More : झारखंड में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, रांची समेत सभी प्रमंडलों में बनेंगे ई-लर्निंग स्टूडियो

बिनीता कुमारी ने बताया कि सीआईपी और रिनपास में नशा करने वाले व्यक्तियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। वहीं सोनी कुमारी ने नशीले पदार्थों के प्रकार और उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी साझा की।

राष्ट्रीय लोक अदालत की भी दी जानकारी

कालेंदर गोप ने कहा कि नशा समाज और देश दोनों के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता आवश्यक है। उन्होंने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी लोगों को दी। कार्यक्रम के दौरान डालसा के पीएलवी ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, बाल श्रम निषेध और बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

Read More : पलामू के हैदरनगर स्टेशन पर रेल सुविधाओं को लेकर धरना, गरीब रथ के ठहराव समेत कई मांगें उठीं

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *