झारखंड: चक्रवाती तूफान के बाद बदला प्रदेश का मौसम, बारिश के बाद ठंड की दस्तक; गिरा पारा, छाया कुहासा

रांची: झारखंड में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों

छाया कुहासा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में कुहासे की चादर छाई रही।

सुबह से ही आसमान में बादल और वातावरण में नमी के कारण मौसम ठंडा बना रहा। वहीं, ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।मौसम के आंकड़ों के अनुसार, 28 अक्टूबर को रांची के अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आया था।

इसके अगले दिन 29 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस तरह लगातार दो दिनों तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के लगभग सभी जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी और कुहासे ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। सुबह के समय घरों से निकलने वाले लोगों को ठंडी हवाओं और कुहासे का सामना करना पड़ रहा है। अब राज्य में धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने लगा है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म का कपड़ों का यूज करने लगे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *