रांची रेल मंडल के छह रेलकर्मी सेवानिवृत्त

रांची: रांची मंडल के छह रेलकर्मी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मंडल सभागार ‘आरोहण’ में समारोह आयोजित किया गया. इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित भुगतान और आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना ने कर्मचारियों की समर्पित सेवाओं

रांची मंडल के छह रेलकर्मी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची मंडल के छह रेलकर्मी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मंडल सभागार ‘आरोहण’ में समारोह आयोजित किया गया. इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित भुगतान और आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए।

अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना ने कर्मचारियों की समर्पित सेवाओं की सराहना की और उनके योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। किसी संदिग्ध फोन कॉल या संदेश पर घबराने के बजाय सावधानी बरतने को कहा। साथ ही स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी चंचल कुमार ने सेवानिवृत्ति को जीवन का नया चरण बताते हुए अर्जित पूंजी को सुरक्षित रखने और भविष्य की जरूरतों के अनुसार निवेश करने की सलाह दी.।सहायक मंडल वित्त प्रबंधक विजय बारला ने भी आर्थिक स्थिरता के लिए बचत और योजनाबद्ध निवेश पर जोर दिया।

समारोह में ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड फेडरेशन, रांची के बीएल हलदर, यूनियन प्रतिनिधि और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के परिजन मौजूद थे. सेवानिवृत्त होने वालों में अभिराम सिंह सरदार, कार्तिक चंद्र बाउरी, मनोज कुमार, के श्रीनिवास राव, मो. कासीम और अनुप तिर्की शामिल हैं।

also read :झारखंड चैंबर की लैंड रिफॉर्म उप समिति के चेयरमैन बने मुकेश अग्रवाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *