रांची: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सत्र 2026-27 के लिए 75 उप समितियों का गठन किया है। इसमें मुकेश अग्रवाल को लैंड रिफॉर्म उप समिति का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। चैंबर की कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से उनका मनोनयन किया। लैंड रिफॉर्म उप समिति के चेयरमैन के रूप में मुकेश अग्रवाल भूमि सुधार से जुड़े मुद्दों, व्यवसायियों एवं उद्यमियों की जमीन संबंधी समस्याओं और भूमि से जुड़े प्रशासनिक मामलों को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करेंगे।
मुकेश अग्रवाल ने कहा कि त्योहार के बाद अंचल स्तर पर बैठक आयोजित कर भूमि से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन की पहल की जाएगी। व्यवसायियों और उद्यमियों की जमीन से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि मुकेश अग्रवाल इससे पहले भी चैंबर की ज्वाइंट सेकेट्री समेत कई उपसमिति का चेयरमैन का पद संभाला है और व्यवसाय एवं कारोबार जगत के लिए बेहतर कार्य किया है। पिछले वर्ष इन्होंने लॉ एंड ऑर्डर उपसमिति के चेयरमैन संभालते हुए बेहतर कार्य किया था। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि उप समितियों का गठन संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाता है। सभी उप समितियों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और व्यापार एवं उद्योग जगत के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा है। महासचिव रोहित अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त चेयरमैन को बधाई देते हुए वर्षभर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।



