रांची में विद्यार्थियों को सिखाए गए यातायात नियम, सैकड़ों बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

रांची : राजधानी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीएम एक्सीलेंस स्कूल (जिला स्कूल परिसर) में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन

पेंटिंग प्रतियोगिता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीएम एक्सीलेंस स्कूल (जिला स्कूल परिसर) में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था ओथ फाउंडेशन और सड़क सुरक्षा विभाग, रांची के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

Read More : माकपा के 300 से ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली रैली में लेंगे हिस्सा, कई कार्यकर्ता रवाना

अतिथियों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डेली मार्केट थाना प्रभारी पवन कुमार, रांची के सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार, ओथ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका और दीपा बंका तथा उद्योगपति राजकुमार पोद्दार उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में स्कूल की प्राचार्या डॉ. यास्मीन गैलेरिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रंगकर्मी ऋषिकेश लाल और दीपक चौधरी शामिल हुए। इस दौरान सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनों को खोने के साथ जीवनभर की जमा-पूंजी भी गंवा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने और जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने की अपील की। साथ ही तेज गति और लापरवाही से वाहन नहीं चलाने पर जोर दिया।

यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। अतिथियों ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाना चाहिए। नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की भी अपील की गई। इसके अलावा सड़क दुर्घटना होने पर रील या वीडियो बनाने के बजाय घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का संदेश दिया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में तृप्ति कुमारी प्रथम

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की तृप्ति कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 6 की माही प्रिया दूसरे और कक्षा 8 की प्रेरणा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी अमन कुमार ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *