रांची : दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में झारखंड से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 300 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी के अनुसार, यह रैली मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने और मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किए जाने के विरोध में आयोजित की जा रही है।
Read More : रांची में यंग लीडर डायलॉग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, संताल परगना से 100 से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर, कोल्हान तथा पलामू प्रमंडल से अन्य कार्यकर्ता विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे।
दिल्ली में ठहरने की व्यवस्था में जुटे राज्य सचिव
माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सहयोग से वे रैली में शामिल होने वाले झारखंड के कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था में जुटे हैं। पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रफुल्ल लिंडा ने यह जानकारी दी।



