दीपावली और छठ पर रांची में होगा आध्यात्मिक आयोजन, स्वामी सदानंद जी महाराज देंगे आशीर्वचन

रांची : दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजधानी रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में विशेष आध्यात्मिक आयोजन किया जाएगा। आगामी 5 नवंबर, गुरुवार को परम पूज्य परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी

स्वामी सदानंद जी महाराज
स्वामी सदानंद जी महाराज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजधानी रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में विशेष आध्यात्मिक आयोजन किया जाएगा। आगामी 5 नवंबर, गुरुवार को परम पूज्य परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीष वचन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों में उत्साह है।

Read More : रांची में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चालान को लेकर नाराजगी, यातायात एसपी से मिलेंगे

एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में यह आयोजन श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में होगा। इस अवसर पर स्वामी सदानंद जी महाराज अपने आध्यात्मिक और प्रेरणादायी वचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, प्रेम, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण का संदेश देंगे।

श्रद्धालुओं को मिलेगा आध्यात्मिक मार्गदर्शन

आयोजकों के अनुसार, महाराज श्री का सानिध्य श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त करने का विशेष अवसर होगा। कार्यक्रम में उनके आशीष वचन सुनने के साथ श्रद्धालु प्रसाद भी ग्रहण कर सकेंगे। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। वहीं, छठ महापर्व सूर्योपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पवित्रता और लोकआस्था का अनुपम पर्व है।

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली और छठ जैसे पावन पर्वों के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। उन्होंने रांची और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं, भक्तजनों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचने की अपील की है। साथ ही स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीष वचन सुनने और प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *