रांची: विजया दशमी के मौके पर राजधानी के हरमू रोड स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में सामूहिक शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ भाग लिया तथा अपने-अपने शस्त्रों का विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
इस मौके पर सभी का तिलक लगाकर और पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और गौरवशाली क्षत्रिय परंपराओं के प्रति सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
शस्त्र और शास्त्र, दोनों ही क्षत्रिय परंपरा के अभिन्न अंग हैं
आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्वजों से चली आ रही शौर्य, साहस और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ना था। उपस्थित लोगों ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र, दोनों ही क्षत्रिय परंपरा के अभिन्न अंग हैं। शस्त्र जहां रक्षा, साहस और शौर्य के प्रतीक हैं, वहीं शास्त्र ज्ञान, विवेक और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
किसी भी क्षत्रिय भाई या परिवार पर दुख अथवा संकट आने पर पूरा समाज उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि किसी भी क्षत्रिय भाई या परिवार पर दुख अथवा संकट आने पर पूरा समाज उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और हरसंभव सहयोग करेगा। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने, आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने और गौरवशाली परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
मनीष सिंह, राम सिंह, विनोद सिंह, रंजन सिंह, सुनील कुमार सिंह आनंद सिंह, सुमित सिंह, अभिषेक सिंह, किंग महेंद्र, रिटायर्ड जज शिवनारायण सिंह गौतम सिंह , हरेंद्र सिंह मुकेश सिंह, सुबोध सिंह, संतोष सिंह, जितेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, कर्नल बी.के. सिंह, राजीव रंजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, विपिन सिंह, अमरजीत सिंह, रामेश्वर दयाल, आदर्श सिंह, यश परमार सहित क्षत्रिय समाज के सैकड़ों भाइयों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सामूहिक शस्त्र पूजन में भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, भाईचारे और पूर्वजों की गौरवशाली परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।