जुबली पार्क लेजर शो के समय में बदलाव, 24 अक्टूबर से लागू होगी नई टाइमिंग

जमशेदपुर : सर्दी का मौसम शुरू होते ही जुबली पार्क में लेजर शो के टाइम में बदलाव कर दिया गया है। नया टाइम टेबल 24 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। अब लोग शाम के वक्त लेजर शो के दो शो का मजा ले सकेंगे। पहला

जुबली पार्क
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : सर्दी का मौसम शुरू होते ही जुबली पार्क में लेजर शो के टाइम में बदलाव कर दिया गया है। नया टाइम टेबल 24 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। अब लोग शाम के वक्त लेजर शो के दो शो का मजा ले सकेंगे। पहला शो शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरा शो शाम 7 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होगा।

Read More : SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिला, बैंक ने शुरू की जांच

शाम 6 बजे और 7 बजे होंगे शो

नई समय-सारिणी के अनुसार, पहला लेजर शो शाम 6 बजे शुरू होकर 6:30 बजे समाप्त होगा। वहीं, दूसरा शो शाम 7 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा। लेजर शो देखने आने वाले दर्शकों से नई टाइमिंग का ध्यान रखने की अपील की गई है। आयोजकों ने दर्शकों से निर्धारित समय पर पहुंचने और नई व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया है।

जुबली पार्क का प्रमुख आकर्षण है लेजर शो

जुबली पार्क का लेजर शो जमशेदपुर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। जीवंत लेजर रोशनी और मनमोहक संगीत का तालमेल इस शो को खास बनाता है। शो में टाटा स्टील की स्थापना की गाथा भी दिखाई जाती है। दर्शकों को रोशनी और संगीत के समन्वय के जरिए एक आकर्षक अनुभव मिलता है। यहां प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *