रांची में युवा दस्ता ने 93 बिछड़े बच्चों और परिवारों को मिलाया

रांची : दुर्गापूजा महोत्सव 2026 के दौरान रांची में युवा दस्ता के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की मदद के लिए लगातार चार दिनों तक मोर्चा संभाला। विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर तैनात सदस्यों ने सैकड़ों महिलाओं और बुजुर्गों को मां भवानी के दर्शन कराने

युवा दस्ता
युवा दस्ता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दुर्गापूजा महोत्सव 2026 के दौरान रांची में युवा दस्ता के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की मदद के लिए लगातार चार दिनों तक मोर्चा संभाला। विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर तैनात सदस्यों ने सैकड़ों महिलाओं और बुजुर्गों को मां भवानी के दर्शन कराने में सहयोग किया। वहीं, 93 बिछड़े बच्चों और परिवारों को मिलाने और उन्हें घर तक पहुंचाने में भी मदद की। युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए दुर्गोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाली पूजा समितियों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों और आम लोगों के प्रति आभार जताया।

Read More : छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, घाटों की सफाई तेज

विसर्जन शोभायात्रा में पूजा समितियों का स्वागत

युवा दस्ता, रांची की ओर से दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल होने वाली पूजा समितियों के स्वागत के लिए शिविर लगाया गया। यहां सभी पूजा समितियों के सदस्यों का माला पहनाकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। स्वागत शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय, रांची महानगर दुर्गापूजा समिति के संरक्षक अजीत सहाय, चैती दुर्गापूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक रवि कुमार पिंकू, महामंत्री गोपाल पारीक और श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर किया काम

राजीव रंजन मिश्रा ने दुर्गोत्सव 2026 को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, युवा दस्ता के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू, ग्रामीण अध्यक्ष मदन साहू और संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और अथक प्रयास से दुर्गोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। युवा दस्ता परिवार ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम किया और प्रशासन के आंख-कान बनकर सहयोग दिया।

युवा दस्ता के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका

दुर्गापूजा महोत्सव को सफल बनाने में युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में ज्योति शंकर साहू, पीयूष आनंद, राकेश सिंह, राहुल सिन्हा चंकी, नवनीत पांडे, डॉ. एके लाल, टिंकू महतो, करण पाठक, विकास दुबे, मंटू दुबे, आनंद शंकर मुंडा, अभय सिंह, विकास राज, संदीप रजक, इंदरजीत सिंह, मुकेश कंचन, राजेश राम, कौशल सोनी, सूरज कुमार, मोहित सिंह और अरविंद जैसवाल सहित सैकड़ों सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *