रांची में दशहरा पर भाईचारे का संदेश, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य सम्मानित

रांची : भारतीय एकता कमेटी, रांची की ओर से बुधवार को नीचे बाजार गुदरी स्थित नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने समिति के सदस्यों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और दशहरा की शुभकामनाएं

सम्मानित
नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति सम्मानित।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारतीय एकता कमेटी, रांची की ओर से बुधवार को नीचे बाजार गुदरी स्थित नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने समिति के सदस्यों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और दशहरा की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दयानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष रूपेश साहू, सचिव गोपाल गुप्ता तथा उपाध्यक्ष पवन साहू और राकेश साहू को सम्मानित किया गया।

Read More : रांची में युवा दस्ता ने 93 बिछड़े बच्चों और परिवारों को मिलाया

त्योहारों से मजबूत होता है भाईचारा

गुलाम मुस्तफा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सभी देशवासी आपस में भाई-भाई हैं। त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव, आपसी विश्वास और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर सभी समुदायों को मिल-जुलकर खुशियां बांटनी चाहिए। इससे समाज में आपसी मेलजोल बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।

देश की एकता और अखंडता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी

गुलाम मुस्तफा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की विशेषता है। ऐसे आयोजनों से आपसी सद्भाव और एकता का संदेश लोगों तक पहुंचता है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भारतीय एकता कमेटी के मुख्य सचिव रामेश्वर राम, बुलंद अख्तर और मोहम्मद सितारे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *