रांची: भााजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता के के गुप्ता ने कहा कि झारखंड में जिस प्रकार अपराध के आंकड़े दिन प्रति दिन तेज गति से बढ़ रहे है उससे राज्य में भय का वातावरण बढ़ता जा रहा है। शहरी और ग्रामीण दोनो क्षेत्रो की यही हाल है जिस प्रकार खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर अपराधियों ने बेखौफ फायरिंग अथवा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया और जिस प्रकार चक्कधरपुर रेलवे स्टेशन पर मुम्बई शालीमार ट्रेन के टॉयलेट में गमछे के अंदर शव मिला और जमशेदपुर में गोली चली उससे यह प्रमाणित होता है अपराधियों को हेमन्त सरकार की प्रशासन से कोई डर नहीं है।
ऐसे कई मामले रोज घटित हो रही है। शहर में हत्या,बलात्कार,घरेलु हिंसा चोरी,चैन छीनतई, लूटकाण्ड,गोलिकांड,रंगदा रीएवं नशा कारोबार का पुलिस संरक्षण में अवैध धंधा आदि घटनाओ में दिन प्रति दिन बढ़ोतरी हो रही है वही ग्रामीण क्षेत्रो में भी हत्या,बलात्कार,डकैती,चोरी,भूमि विवाद,संगठित अपराध पारिवारिक झगड़े आदि मामलो में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
हत्या,गोलिबारी,लूट एवं संगठित अपराध आदि माध्यम से पुरे प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है!वर्ष 2020 से 2026 के मध्य हत्या के 9213 मामले,दुष्कर्म के 10113 मामले,अपहरण के 11000 मामले चोरी के 60000 मामले और इसी प्रकार दहेज़ उत्पीड़न,अवैध खनन और भूमि माफियाओ द्वारा धनवसूली को लेकर आपराध की अनगिनत छोटी बड़ी घटनायें घटित हो रही।
रघुवर सरकार में कानून व्यवस्था शख्त थी अपराधियों को किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचना पड़ता था वही हेमन्त राज में अपराधियों को प्रसाशनिक संरक्षण प्राप्त है और बड़े धड़ल्ले से संगठित अपराध हो रहे है ग्रामीण क्षेत्रो में भी अब अपराध बढ़ने लगे है!हेमन्त सरकार में प्रशासन से जुड़े लोग वसूली में व्यस्त हैं।
बड़े अपराध कर बड़ी आसानी से अपराधी कानून की गिरफ्त से बाहर आ जा रहे है जिससे भटके युवा अब अपराध के क्षेत्र में आम नागरिकों और विशेषकर व्यवसायियो के बीच डर जमाकार कैरियर बनाना चाह रहे है। वही नशा कारोबार भी बहुत तेजी से राज्य में अपना पांव पसार रही है कहीं न कहीं इन सब मामलो में सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही जिससे दिन प्रति दिन राज्य की स्थिति चिन्ताजनक होती जा रही है।



