रांची : रांची में ऑटो चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। रातू रोड ऑटो स्टैंड स्थित महावीर मंदिर परिसर में आयोजित संयुक्त बैठक में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलती ऑटो का चालान काटने, नगर निगम क्षेत्र में कथित अवैध वसूली, नए सीएनजी ऑटो परमिट और ई-रिक्शा ई-पास समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद चालकों और यूनियन के प्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया।
Read More : रथ यात्रा महोत्सव 2026 : जगन्नाथपुर मंदिर समिति ने राज्यपाल से की मुलाकात
6 जुलाई को होगा धरना-प्रदर्शन
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रांची स्थित लोक भवन के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन के माध्यम से चालक अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे।
Read More : रामगढ़ पुलिस ने खिलौना गन से लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के बाद ऑटो चालक उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें ट्रैफिक चालान, कथित अवैध वसूली, नए सीएनजी ऑटो परमिट, ई-रिक्शा ई-पास सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। ऑटो यूनियन ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेगा।
Read More : श्रावणी मेला 2026 : डीजीपी की अध्यक्षता में होगी समीक्षा, देवघर-दुमका समेत कई जिलों को निर्देश




