युवा दस्ता का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर विधानसभा सभागार में हुआ आयोजित

रांची: युवा दस्ता का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर विधानसभा सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में S P City रांची पारस राणा ग्रामीण S P गौरव गोस्वामी A S P साक्षी जमुवार युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा , वशिष्ठ अतिथि सुनील सहाय, वार्ड पार्षद

युवा दस्ता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: युवा दस्ता का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर विधानसभा सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  S P City रांची पारस  राणा ग्रामीण S P गौरव गोस्वामी A S P साक्षी  जमुवार  युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा  , वशिष्ठ अतिथि सुनील सहाय, वार्ड पार्षद  शीला सिंह, राजकिशोर प्रसाद, उपेंद्र रजक, गोपाल पारीक, प्रेम कुमार, , सुरक्षा दस्ता से रौशन कुमार,राहुल सिन्हा चंकी, रंजीत उरांव उपस्थित थे ।

also read : जेपी जयंती: क्यों छात्रों पे चली गोलियां?’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

सभी अतिथियों का भव्य स्वागत पीयूष आनंद, मंटू दुबे, नवनीत पांडेय , टिंकू महतो , करण नायक, साहिल कुमार, अरविंद जायसवाल,  ज्योति शंकर साहू ने चुनड़ी  ओढाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश गुप्ता छोटू एवं संचालन युवा दस्ता के ग्रामीण अध्यक्ष मदन साहू ने किया |  धन्यवाद ज्ञापन  महा मंत्री ज्योति शंकर साहू ने दिया ।
प्रशिक्षण शिविर में श्री दुर्गापूजा मोहत्सव को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में होने वाले कठिनाइयों की जानकारी बैठक में जिला प्रशासन के समक्ष रखी जिसमे मुख्य रूप से सड़क के गड्ढे भरने , साफ सफाई , शराब बंदी , यातायात एवं बिजली व्यवस्था के कारण होने वाली परेशानियों से अवगत करवाया ।
 प्रशिक्षण शिविर में city sp  पारस राणा ने युवा दस्ता के सदस्यों को कहा कि युवा दस्ता  जिला प्रशासन एवं दर्शनार्थियों के बीच कड़ी का काम करेंगे एवं प्रत्येक पंडाल एवं भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए तैनात रहेंगे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात का ध्यान रखेंगे ।
बैठक में  ग्रामीण S P रांची सौरव गोस्वामी ने कहा कि पिछले वर्ष भी युवा दस्ता ने पूजा मोहत्सव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और हम आशा करते है कि इस वर्ष युवा दस्ता का सहयोग मिलेगा और हमलोग मिलकर मोहत्सव सफल बनाएंगे ।A S P साक्षी  जमुवार  ने कहा कि युवा दस्ता के सदस्य अनुशासित रहकर जिला प्रशासन के सहयोग में सगाई रांची तथा ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालो में  सेवा कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

also read : कलश शोभायात्रा के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा डोरंडा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *