रांची में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू, 100 दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान

रांची : बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और लोगों को जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की। व्यवहार न्यायालय, रांची परिसर में

बाल विवाह

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और लोगों को जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की। व्यवहार न्यायालय, रांची परिसर में न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा अनिल कुमार मिश्रा-1 ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है।

Read More : रांची के कस्तूरबा स्कूल में छात्राओं को सिखाए ऑनलाइन सुरक्षा के तरीके

बाल विवाह रोकने में समाज की भागीदारी जरूरी

जागरूकता वाहन को रवाना करते हुए न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करता है। इससे उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी बाधा आती है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह का उन्मूलन केवल कानून के माध्यम से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। न्यायायुक्त ने आम नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि आसपास बाल विवाह की आशंका या घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

100 दिनों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

इस अभियान के दौरान विभिन्न माध्यमों से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य समाज में ऐसी सकारात्मक सोच विकसित करना है, जहां हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर मिल सके। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह मुक्त समाज बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर भविष्य देना ही सशक्त एवं समृद्ध भारत की आधारशिला है।

भेंडर मार्केट में बांटे गए पंपलेट और लिफलेट

अभियान के तहत डालसा की डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खाती और पीएलवी दीपक मुंडा, बंधु उरांव, प्रदीप नाग, सिकन्दर मुंडा, रेनु देवी, उमेश कुमार और निशांत निश्चल ने भेंडर मार्केट, रांची में लोगों को जागरूक किया। जागरूकता वाहन के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों के बीच पंपलेट और लिफलेट भी बांटे गए।

न्यायिक अधिकारी और डालसा टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1, डालसा सचिव इंचार्ज अभिषेक श्रीवास्तव, निबंधक-सह-जज इंचार्ज प्रशांत कुमार वर्मा सहित न्यायिक दंडाधिकारी, एलएडीसीएस के सदस्य, अधिवक्ता, कर्मचारी और पीएलवी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *