रांची: छात्र युवा शक्ति के नए एवं पुराने सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पुराने विधानसभा के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि छात्र युवा शक्ति के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष डॉ रौशन कुमार साहू, सुनील सहाय एवं राजीव रंजन मिश्रा मौजूद रहें एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश महतो ,मदन कुमार , हरिनाथ साहू , गोपाल पारीकऔर अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

also read : सामाजिक एवं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई आज भी अधूरी है: प्रेम मित्तल

छात्र युवा शक्ति के सदस्यों को सेवा और सहयोग की भावना से काम करने का निर्देश दिया गया। संगठन  के क्षेत्रीय प्रभारियों ने यातायात और बिजली व्यवस्था के कारण होने वाली परेशानियों से अवगत करवाया। इसमें सैकड़ों नए युवाओं ने छात्र युवा शक्ति की सदस्यता ग्रहण की और सेवा करने का संकल्प लिया।मौके पर डॉ रौशन कुमार साहू ने कहा कि पिछले 14  वर्षों से छात्र युवा शक्ति प्रशासन एवं श्रद्धालुओं के बीच एक कड़ी का काम कर रही हैं एवं इस वर्ष भी छात्र युवा शक्ति दुर्गा पूजा के सफल संचालन में एवं भक्तजनों की सेवा में  सक्रिय रूप से प्रशासन को सहयोग करने का कार्य करेगी ।
 इस अवसर पर संगठन  के सदस्यों को जिला प्रशासन के सहयोग के लिए तैनात रहने का निर्देश दिया गया। संगठन के सदस्यों को संधिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना पुलिस प्रशासन को देने का निर्देश दिया गया। अगलगी एवं अन्य आपात स्थिति में संगठन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । खोया पाया एवं बच्चों के गुम होने की स्थिति में जिला प्रशासन की मदद से श्रद्धालुओं की मदद हेतु जानकारी दी गई ।

also read : लोकतंत्र, आत्मनिर्भरता और लोकतंत्र, आत्मनिर्भरता लोकनायक जयप्रकाश नारायण : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू