घटष्टापना के साथ नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ, सहजयोगियों ने की श्री गणेश एवं आदिशक्ति की आराधना

रांची: शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सहजयोग परिवार, रांची की ओर से सहज मंदिर, निर्मल धाम, मानतु, रिंग रोड स्थित परिसर में विशेष पूजा एवं ध्यान कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश मंत्र और तीन महामंत्रों

घटष्टापना के साथ नवरात्रि

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सहजयोग परिवार, रांची की ओर से सहज मंदिर, निर्मल धाम, मानतु, रिंग रोड स्थित परिसर में विशेष पूजा एवं ध्यान कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश मंत्र और तीन महामंत्रों के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इसके पश्चात श्री गणेश वंदना, भजन और ध्यान के माध्यम से उपस्थित सहजयोगियों ने सामूहिक चैतन्य का अनुभव किया।
श्री माताजी निर्मला देवी के स्वागत में सहजयोगी बहनों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद श्री माताजी की अमृतवाणी का श्रवण कराया गया और सामूहिक प्रार्थना आयोजित की गई।
नवरात्रि आयोजन का उद्देश्य
नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की सामूहिक पूजा-अर्चना और ध्यान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक जागृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में सामूहिक प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *