रांची: पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला विंग द्वारा करवा चौथ समारोह का आयोजन को लेकर
बिरादरी की महिला विंग की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला सदस्यों के लिए करवा चौथ के विशेष समारोह के आयोजन पर चर्चा की गई और तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।
यह समारोह 25 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे से पंजाबी भवन ,लाला लाजपत राय पथ में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी सदस्यों को खुशी, परंपरा और आपसी सौहार्द के साथ एकजुट करना है।
also read : 300 साल से अटूट आस्था: जरियागढ़ में कभी 800 गांवों के लोग जुटते थे मां दुर्गा के दर्शन को, आज भी कायम है परंपरा
बैठक में तय किया गया क सामरोह में कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें विभिन्न खेल, रैंप वॉक और लकी ड्रॉ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सभी सदस्यों के लिए सर्गी की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम का समन्वय श्रीमती पूजा अजमानी द्वारा किया जाएगा। वे सभी व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगी, ताकि यह समारोह सभी सदस्यों के लिए यादगार और आनंदमय बन सके।
बैठक में कोर कमेटी की सदस्याओं ने भाग लिया
पूजा अजमानी, विजया अजमानी, शालिनी जुल्का, कोमल सेठ गखर, विधि नागपाल, सिल्की अजमानी, वंदना तनेजा, नैना तनेजा, नम्रता सेठ, सुमन मिनोचा और अंजू गिरधर शामिल थीं। महिला विंग सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपेक्षा करती है, ताकि इस समारोह को भव्य और सफल बनाया जा सके। साथ ही, करवा चौथ के इस पावन पर्व को उमंग, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा सके।



