अग्रवाल सभा ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती, कुलदेवी की हुई पूजा-अर्चना

रांची। अग्रवाल सभा रांची इस वर्ष अपना 50 वां वार्षिकोत्सव मना रही है । इसी क्रम में आज रविवार को अग्रसेन जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत लालपुर स्थित अग्रसेन चौक में महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इसके

अग्रसेन जयंती

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। अग्रवाल सभा रांची इस वर्ष अपना 50 वां वार्षिकोत्सव मना रही है । इसी क्रम में आज रविवार को  अग्रसेन जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत लालपुर स्थित अग्रसेन चौक में महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इसके बाद  महाराजा अग्रसेन भवन में कुलदेवी पूजन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य यजमान सज्जन पड़िया ने सपत्नीक विधि विधान के साथ कुलदेवी की पूजा अर्चना की एवं पूरे अग्रवाल समाज के विकास और कल्याण की कुलदेवी से आराधना की ।

also read : घटष्टापना के साथ नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ, सहजयोगियों ने की श्री गणेश एवं आदिशक्ति की आराधना

अपराहन बजे से आम सभा आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक सोमानी  थे । मुख्य वक्ता के रूप में मुकेश मित्तल उपस्थित थे । सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया ।मंत्री निर्मल बुधीया ने अपना प्रतिवेदन पेश किया एवं मुख्य संयोजक सज्जन पड़िया ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। मंच संचालन विनोद जैन ने किया ।
ओम प्रकाश  केजरीवाल को समाज सेवा हेतु  श्री अग्रोन सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया, वही व्यापार एवं उद्योग वह समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए भागचंद पोद्दार समाज गौरव सम्मान श दिलीप कुमार गोयल को प्रदान किया गया l इस अवसर पर अग्रवाल सभा द्वारा रांची की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया ।
समाज के वैसे बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया इसके अतिरिक्त जिन्होंने  कोई प्रोफेशनल डिग्री हासिल की है उन्हें भी आज स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार पोद्दार ने किया । विशेष अतिथि के रूप में मेयर रोशनी खलखो व उप महापौर नीरज कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया , ओमप्रकाश अग्रवाल ,चंडी प्रसाद डालमिया, राजेंद्र  केडिया , ललित पोद्दार, राजकुमार केडिया,अशोक नारसरिया, नंदकिशोर पाटोदिया,  कमल केडिया, रामाशंकर बगड़िया, ,प्रमोद बगड़िया ,अमर अग्रवाल ,सुनील पोद्दार , विनोद टीबड़ेवाल, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल,अशोक लाठ ,नरेश बंका, हनुमान बेड़िया, सुमित महालका, आकाश अग्रवाल, नीरज अग्रवालन महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल अलका सरावगी  के साथ मंजू केडिया बिना मोदी  रीना सुरेखा प्रीति पोद्दार बबीता नारसरिया सीमा टांटिया,  करुणा अग्रवाल मधु शर्राफ मीरा टिबरेवाल पद्मा बंका शांता पोद्दार , आदि सदस्य  उपस्थित थे। इन सभी कार्यक्रम की जानकारी  मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी

also read : पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला विंग का करवा चौथ समारोह 25 अक्टूवर को

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *