भारतीय सेना के शहीद मेजर की पत्नी से 48.19 लाख रुपये की ठगी

महाराष्ट्र: मुबई में भारतीय सेना के शहीद अधिकारी की पत्नी से 48.19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को वीर नारी सम्मान योजना के नाम पर शिकार बनाया। मुंबई सायबर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर

शहीद मेजर की पत्नी से 48.19 लाख रुपये की ठगी

अपनी भाषा में पढ़ें

 महाराष्ट्र: मुबई में भारतीय सेना के शहीद अधिकारी की पत्नी से 48.19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को वीर नारी सम्मान योजना के नाम पर शिकार बनाया। मुंबई सायबर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के एक शहीद अधिकारी की 45 वर्षीय विधवा से 48.19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को रक्षा मंत्रालय और सेना का अधिकारी बताकर महिला को वीरता पुरस्कार दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने पुरस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर महिला से सितंबर 2025 से नवंबर 2025 के बीच 14 अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवाए। हाल ही में आरोपियों ने दोबारा फोन कर अतिरिक्त पैसे की मांग की, जिसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वीरता पुरस्कार का झांसा देकर की ठगी

मुंबई वेस्ट साइबर पुलिस के मुताबिक, महिला के पति भारतीय सेना में मेजर थे। साल 2011 में नासिक में सेना के एविएशन बेस से एक अभ्यास के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। इसी दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें महिला के पति की मौत हो गई थी। सितंबर 2025 में महिला के पिता को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद की पहचान नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में रक्षा मंत्रालय के हेड क्लर्क अजीत के रूप में बताई। फोन करने वाले ने कहा कि साल 2011 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनके दामाद शहीद हुए थे, इसलिए उनकी बेटी यानी शहीद अधिकारी की पत्नी ‘वीर नारी सम्मान’ योजना के तहत मरणोपरांत वीरता पुरस्कार की पात्र हैं।

2.25 करोड़ रुपये मिलने का दिया झांसा

आरोपी ने कहा था कि इस योजना के तहत राशि प्राप्त करने का महिला के पास आखिरी दिन है। इसके बाद महिला ने आरोपियों की ओर से दिए गए नंबर पर संपर्क किया। वहां उसकी बातचीत कई लोगों से कराई गई, जिन्होंने खुद को सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताया। उन्होंने महिला को ‘वीर नारी सम्मान’ योजना के तहत 12 लाख और 33 लाख रुपये दिलाने का भरोसा दिया। इसके अलावा महिला की बेटी के नाम पर कथित ‘कन्या विकास योजना’ के तहत 2.25 करोड़ रुपये मिलने का भी दावा किया गया।

14 ट्रांजेक्शन के जरिए रकम ट्रांसफर कराई

ठगों ने महिला को विश्वास दिलाया कि एक नेशनल बैंक में उसके और उसकी बेटी के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खोली गई है। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी बॉन्ड, फॉर्म और अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) के नाम पर पैसे जमा करने को कहा गया। सितंबर से नवंबर 2025 के बीच महिला ने आरोपियों की ओर से दिए गए अलग-अलग बैंक खातों में 14 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 48.19 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

NOC के नाम पर 4 लाख रुपये और मांगे

सामने आई जानकारी के अनुसार, महिला मई 2026 तक आरोपियों के संपर्क में रही, लेकिन इसके बाद उनके फोन बंद हो गए। नवंबर 2026 में महिला को एक अन्य व्यक्ति का फोन आया। उसने अपनी पहचान दिल्ली के वसंत विहार स्थित आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस (AGI) कार्यालय के सुजीत कुमार के रूप में बताई।

उसने दावा किया कि अहमदनगर में महिला के ससुराल पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के कारण उसकी भुगतान प्रक्रिया रुक गई है। आरोपी ने महिला को पहले जमा किए गए पूरे पैसे वापस दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन इसके लिए अंतिम NOC के नाम पर 4 लाख रुपये और मांगे। हालांकि, इस बार महिला को शक हुआ और उसने सीधे दिल्ली स्थित AGI कार्यालय से संपर्क किया। वहां उसे बताया गया कि सुजीत कुमार नाम का कोई व्यक्ति कार्यालय में काम नहीं करता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सेना की ओर से कल्याणकारी योजनाओं की राशि जारी करने के लिए कभी पैसे नहीं मांगे जाते हैं।

also read: लड़कर झारखंड लिया है, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे : सीएम हेमंत सोरेन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *